... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि अधिकारी निलंबित।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि अधिकारी निलंबित।

 


सारंगढ़ ,टीम पत्रवार्ता 24 अप्रैल 2026

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सरकारी कार्यालय में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश उप संचालक कृषि द्वारा कलेक्टर की मंजूरी के बाद जारी किया गया।

क्या है पूरा मामला?

16 अप्रैल 2026 को कार्यालयीन समय में पोसराम साहू प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छह आवेदनों के निराकरण के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ एक पत्रकार और वकील भी मौजूद थे।

मामले के समाधान के लिए शाखा प्रभारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल को बुलाया गया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने आवेश में आकर पोसराम साहू और उनके साथी के साथ मारपीट कर दी।

जांच के बाद कार्रवाई

घटना के बाद अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।

आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन पाया गया

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत उन्हें निलंबित कर दिया गया।

निलंबन के दौरान व्यवस्था

प्रवीण पटेल को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगाउनका मुख्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ निर्धारित किया गया है

प्रशासन का संदेश

सरकारी दफ्तर में इस तरह की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि—

किसी भी कर्मचारी द्वारा अनुशासनहीनता या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

आम नागरिकों और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार पर सख्त कार्रवाई होगी

 मामले ने जिले में प्रशासनिक कार्यशैली और सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट