जशपुर, टीम पत्रवार्ता,13 अप्रैल 2026
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गाँव चलो–बस्ती चलो” अभियान के तहत शहर मंडल के भागलपुर, बरटोली और पुरनानगर में व्यापक जनसंपर्क किया गया। इस दौरान जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाई और उनकी समस्याएँ सुनीं।
अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ बताए। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया गया। साथ ही बूथ स्तर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से समाज के हर वर्ग तक पहुँचकर समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
ग्रामीणों ने पहल की सराहना करते हुए पेयजल, सड़क, सफाई और बिजली जैसी मूलभूत समस्याएँ रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम में रूपेश सोनी, अरविंद भगत, मुकेश सोनी, विनोद निकुंज, देवधन नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अभियान आगे भी जिले के अन्य क्षेत्रों में जारी रहेगा।



0 Comments