... ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : महनई घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 8 से अधिक यात्री घायल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता जशपुर : महनई घाटी में अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 8 से अधिक यात्री घायल।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,17 अप्रैल 2026

जशपुर जिले की सीमा क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बगीचा से सामरी जा रही शमीम बस घाटी चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर पीछे की ओर बैक हुई और पीछे आ रही कार को टक्कर मारते हुए पलट गई।

यह हादसा पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के महनई में अजीत घर के पास हुआ है। दुर्घटना में 8 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए बलरामपुर के डीपाडीह अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने घायलों के त्वरित उपचार के निर्देश दिए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट