... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : मंडप के दौरान दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से दबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : मंडप के दौरान दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से दबकर 6 वर्षीय मासूम की मौत।

 



बलरामपुर,टीम पत्रवार्ता,19 अप्रैल 2026

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खोखनिया गुरहिपारा में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मंडप कार्यक्रम के दौरान बिजली का खंभा अचानक गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में मंडप के लिए सहारा देने के उद्देश्य से बिजली के खंभे के पास खुटा खड़ा किया गया था। इसी दौरान अचानक खंभा गिर गया, जिससे वहां मौजूद 6 वर्षीय तुषार दब गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिजली के खंभे को सही तरीके से स्थापित नहीं किया गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीणों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट