... खबर पत्रवार्ता : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और सब्बल से हमला, बाप-बेटों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और सब्बल से हमला, बाप-बेटों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 24अप्रैल 2026

जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी पंडरा पाठ के ग्राम अम्बाडीपा में शासकीय काबिज जमीन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी, डंडे और लोहे के सब्बल से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता और उसके दो बेटों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जवाहर यादव ने बताया कि उनके परिवार द्वारा वर्षों से घर के पास स्थित शासकीय काबिज जमीन का उपयोग खलिहान और गोठान के रूप में किया जा रहा था। इसी जमीन को लेकर गांव के ही मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव लगातार अपना दावा जताते हुए विवाद करते रहे हैं। बताया जाता है कि 20 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे जब प्रार्थी पक्ष के सदस्य खलिहान में पैरा लेने पहुंचे, उसी दौरान आरोपी पक्ष भी वहां पहुंच गया और जमीन को अपनी बताते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी, डंडे व लोहे के सब्बल से हमला कर दिया, जिससे बिहारी यादव, सुमित्रा यादव और जयंती यादव को सिर, माथे और पैरों में चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2), 191(3) और 109 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उनके द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर मदन यादव, ठाकुर दयाल यादव और सत्यपाल यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी, डंडे और लोहे के सब्बल को भी जब्त कर लिया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश कुमार सोनवानी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि पंडरा पाठ क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट