... जनगणना 2027: ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक कलेक्टर श्री व्यास ने अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे करें स्व-गणना, सभी वर्गों से समय पर जानकारी दर्ज करने का आग्रह

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जनगणना 2027: ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक कलेक्टर श्री व्यास ने अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे करें स्व-गणना, सभी वर्गों से समय पर जानकारी दर्ज करने का आग्रह

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,26 अप्रैल 2026

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से जिले में जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर स्व-गणना प्रक्रिया पूर्ण कर जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री व्यास ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और त्वरित बनती है। 

यह पहल डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे नागरिकों की सहभागिता सीधे तौर पर सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना के लिए निर्धारित पोर्टल एसई डॉट सेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर परिवार के मुखिया के मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन किया जा सकता है, जहां ओटीपी सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसके बाद अपने घर की सटीक लोकेशन को स्मार्ट जियो-टैग करना होता है और आवास, सुविधाओं तथा परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण भरना होता है।

कलेक्टर ने बताया कि सभी जानकारी दर्ज करने के बाद उसे सावधानीपूर्वक जांच कर अंतिम रूप से सबमिट करना आवश्यक है। सफलतापूर्वक सबमिट करने पर नागरिकों को एक विशेष एसई आईडी प्राप्त होती है, जिसे भविष्य में गणनाकर्मी के आगमन पर दिखाना होगा। उन्होंने सभी वर्गों—शहरी एवं ग्रामीण नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, परिवार प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं अधिकारी कर्मचारियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने परिवार की सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज करें। 

उन्होंने कहा कि सटीक जनगणना आंकड़े ही भविष्य की योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की आधारशिला होते हैं। जिन नागरिकों को किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, वे हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट