... खबर पत्रवार्ता:जशपुर का शानदार रिजल्ट: 10वीं-12वीं में 93% से ज्यादा सफलता, 5 विद्यार्थियों ने बनाई प्रावीण्य सूची में जगह।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता:जशपुर का शानदार रिजल्ट: 10वीं-12वीं में 93% से ज्यादा सफलता, 5 विद्यार्थियों ने बनाई प्रावीण्य सूची में जगह।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 30 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑनलाइन माध्यम से परिणाम जारी किया। जशपुर जिले ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10वीं में 93.29 प्रतिशत और 12वीं में 93.32 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है। खास बात यह रही कि इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

जिले में 10वीं परीक्षा में 10,850 और 12वीं में 9,580 विद्यार्थी शामिल हुए थे। प्रथम श्रेणी में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सफल रहे, जहां 10वीं में 69.19 प्रतिशत और 12वीं में 66.59 प्रतिशत विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन प्राप्त किया। छात्राओं का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा—10वीं में 94.88 प्रतिशत और 12वीं में 94.70 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

इस वर्ष जशपुर जिले के 5 विद्यार्थियों ने राज्य की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें 10वीं के 2 और 12वीं के 3 विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं में श्री महावीर दिगम्बर जैन हायर सेकेंडरी स्कूल, जशपुर की आयुषी सिन्हा ने 98.17 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में 6वां स्थान प्राप्त किया, जबकि स्वामी आत्मानंद स्कूल कुनकुरी के भूपेश यादव ने 97.50 प्रतिशत अंक के साथ 10वां स्थान हासिल किया।

वहीं 12वीं में कुनकुरी की आशा यादव ने 97.40 प्रतिशत अंक के साथ 5वां स्थान, पत्थलगांव की करीना सिंह ने 97.20 प्रतिशत अंक के साथ 6वां स्थान और कुनकुरी की आर्या पैंकरा ने 96.80 प्रतिशत अंक के साथ 8वां स्थान प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने राज्य में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए चल रहे प्रयासों—पालक-शिक्षक बैठक, न्यौता भोज और नियमित परीक्षण—को इसका प्रमुख कारण बताया।

कलेक्टर रोहित व्यास ने भी सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अनुशासन, मेहनत और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट