जशपुर, टीम पत्रवार्ता,24 मार्च 2026
मुख्यमंत्री निवास बगिया में श्रद्धा और भक्ति के वातावरण के बीच श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर 25 मार्च से 28 मार्च 2026 तक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। आयोजन को लेकर ग्राम बगिया सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत 25 मार्च को कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना के साथ होगी। इस दिन पूजा, हवन, आरती के साथ लीला एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
26 मार्च को पूजन, हवन, आरती, प्रवचन एवं भजन-कीर्तन होंगे।
27 मार्च को विशेष पूजन, हवन, नवकन्या पूजन, पूर्णाहुति आरती के साथ रात्रि में भव्य लीला एवं भजन-कीर्तन आयोजित किए जाएंगे।
28 मार्च को सहस्त्रधारा स्नान, आशीर्वाद, मूर्ति विसर्जन एवं प्रसाद वितरण के साथ यज्ञ का समापन होगा।
यह आयोजन ग्राम बगिया के यज्ञ स्थल पर किया जाएगा, जहां हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। कार्यक्रम धर्म संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद से सम्पन्न होगा।
सत्य सनातन धर्म, देवी संत समाज आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।


0 Comments