... खबर पत्रवार्ता : वन क्षेत्र में अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : वन क्षेत्र में अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 09 मार्च 2026

वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत ग्राम टांगरपानी के दालढोढ़ी क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर खेत निर्माण करने के प्रयास पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन जब्त कर ली है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 मार्च को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि दालढोढ़ी नामक स्थान पर जेसीबी मशीन से वन भूमि की खुदाई कर खेत निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलने पर वनमंडलाधिकारी जशपुर शशि कुमार (भा.व.से.) के निर्देश पर वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा यशस्वी मौर्य (प्रशिक्षु भा.व.से.) वन अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचीं और जांच की।

जांच के दौरान कक्ष क्रमांक पी-1331 में एक नई जेसीबी मशीन (चेचिस क्रमांक 7HAR3KGPNV03347121) से वन क्षेत्र में मिट्टी खुदाई कर खेत निर्माण का कार्य करते पाया गया। मौके पर मौजूद जेसीबी चालक फुलचंद उरांव, पिता मंगलेश्वर उरांव, निवासी ग्राम गुड़दरी, जिला गुमला (झारखंड) से पूछताछ की गई और वैध दस्तावेज मांगे गए। चालक ने बताया कि जेसीबी मालिक ने उक्त भूमि को अपनी निजी भूमि बताते हुए खेत बनाने के लिए खुदाई करने को कहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21487/25 दिनांक 09.03.2026 दर्ज करते हुए उपयोग में लाई जा रही जेसीबी मशीन को विधिवत जब्त कर बगीचा निस्तार डिपो में सुरक्षित रखा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण, खुदाई या निर्माण कार्य न करें यह वन संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचित करने का आग्रह किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट