... ब्रेकिंग जशपुर : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला,आरोपी ज्ञानचंद तिर्की गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण का मामला,आरोपी ज्ञानचंद तिर्की गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,15 मार्च 2026

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बगीचा थाना क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2021 में उसका परिचय ग्राम डगडौआ निवासी ज्ञानचंद तिर्की से हुआ था। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी ने उसे प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर 24 दिसंबर 2022 की रात करीब 11 बजे उसके घर पहुंचकर पहली बार शारीरिक संबंध बनाया।

महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपी 15 फरवरी 2026 तक कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा और मारपीट भी की। बाद में आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

महिला की लिखित शिकायत पर बगीचा पुलिस ने आरोपी ज्ञानचंद तिर्की पिता सुलेमान तिर्की, निवासी ग्राम डगडौआ थाना बगीचा जिला जशपुर के खिलाफ धारा 366 व 376(2)(n) भादवि के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट