... खबर पत्रवार्ता : सीएम विष्णुदेव साय ने साधा निशाना कहा पर्यटन, पर्यावरण के साथ एडवेंचर एक्टिविटी से होगा स्थानीय रोजगार का सृजन।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सीएम विष्णुदेव साय ने साधा निशाना कहा पर्यटन, पर्यावरण के साथ एडवेंचर एक्टिविटी से होगा स्थानीय रोजगार का सृजन।

जशपुर, टीम पत्रवार्ता,05 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक अलग ही उत्साहपूर्ण और ऊर्जावान अंदाज़ में नजर आए। जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में उन्होंने न केवल विभिन्न साहसिक खेल गतिविधियों का स्वयं अनुभव किया, बल्कि कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की।मुख्यमंत्री ने नियमानुसार 10 रुपये का प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करते हुए आम नागरिकों को नियम पालन और समानता का सशक्त संदेश दिया। 

इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने नेचर कैंप में विकसित अधोसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की संभावनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति-आधारित पर्यटन और साहसिक गतिविधियां न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करती हैं।

4 नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में संचालित स्पोर्ट्स मोटर बाइक (एटीवी) स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव किया। इसके साथ ही उन्होंने बंदूक से सटीक निशाना लगाते हुए बैलून शूटिंग स्पोर्ट्स का शुभारंभ किया।

उन्होंने आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर निशाना साधा और इस खेल की भी शुरुआत की। वहीं माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह एवं तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री साय बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाते नजर आए और स्टेट ड्राइव व ऑफ साइड पर आकर्षक शॉट लगाए।

कैक्टस गार्डन का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। इस दौरान वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट