जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 11 फरवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के विकास को नई रफ्तार देते हुए क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़ी सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन ने लगभग 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार करीब 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। अब तक खासकर बरसात के मौसम में इस मार्ग की खराब हालत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क सुधरने से शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच आसान होगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उनका कहना है कि बेहतर सड़क सुविधा से न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ अंचलों में भी अब विकास की रोशनी पहुंच रही है।



0 Comments