... खबर पत्रवार्ता : रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल बैठक: नक्सलवाद 31 मार्च से पहले होगा खत्म।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल बैठक: नक्सलवाद 31 मार्च से पहले होगा खत्म।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता,9 फरवरी 2026

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) की स्थिति पर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसके साथ ही राज्य में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की भी अलग से समीक्षा की गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव सहित CRPF, NIA, BSF, ITBP के महानिदेशक मौजूद रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक भी बैठक में शामिल हुए।

31 मार्च 2026 से पहले देश होगा नक्सल-मुक्त: अमित शाह बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि

“मोदी सरकार में नक्सलवाद अब अंत के कगार पर है और 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा।”

उन्होंने बताया कि केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सलियों के फाइनेंशियल नेटवर्क पर कड़ा प्रहार और प्रभावी आत्मसमर्पण नीति के चलते जमीन पर सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं।

“कभी नक्सल गढ़ रहा छत्तीसगढ़ अब विकास का प्रतीक”

गृह मंत्री ने कहा कि एक समय नक्सली हिंसा के लिए कुख्यात रहा छत्तीसगढ़ अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बनता जा रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि

राज्य के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा में आगे बढ़ रहे हैं

साथ ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहे हैं

राज्यों के बीच समन्वय पर जोर

अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि माओवादियों के खिलाफ लड़ाई बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि

बचे हुए माओवादी अन्य राज्यों में भाग न सकें

सभी राज्य और केन्द्रीय एजेंसियां मिलकर समन्वित कार्रवाई करें

“गरीबी और अशिक्षा फैलाने वाले नक्सलवाद से देश को मुक्ति मिलेगी”

गृह मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद ने कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेला है, लेकिन अब देश इससे पूरी तरह निजात पाने की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर उल्लेखनीय प्रगति की है और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर मिलें।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट