... खबर पत्रवार्ता : अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम आज: भारत के अंतरिक्ष गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जशपुर आगमन,10 हजार बच्चों से साझा करेंगे अंतरिक्ष अनुभव, ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर होगा भव्य आयोजन।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम आज: भारत के अंतरिक्ष गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जशपुर आगमन,10 हजार बच्चों से साझा करेंगे अंतरिक्ष अनुभव, ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर होगा भव्य आयोजन।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,4 फरवरी 2026

भारत के अंतरिक्ष गौरव, भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज जशपुर पहुंच रहे हैं। उनके सम्मान में रणजीता स्टेडियम, जशपुर में सुबह 10 बजे से ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम “इंडिया इन स्पेस” रखी गई है।

यह आयोजन युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों में विज्ञान, तकनीक और राष्ट्रगौरव की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस दौरान ग्रुप कैप्टन शुक्ला लगभग 10 हजार स्कूली बच्चों से सीधे संवाद करेंगे और अपने अंतरिक्ष अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय करेंगी। वहीं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह, अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेन्द्र बेसरा, नगरपालिका परिषद जशपुर अध्यक्ष  अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष  यशप्रताप सिंह जूदेव तथा जनपद पंचायत जशपुर अध्यक्ष गंगाराम भगत सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी।

अंतरिक्ष यात्रा से प्रेरणा की उड़ान

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने ए-एक्स 4 मिशन के दौरान असाधारण साहस का परिचय दिया था, जिसके लिए उन्हें 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने 18 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर रहकर कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग पूरे किए, जो भारत के अंतरिक्ष इतिहास में बड़ी उपलब्धि माने जा रहे हैं।

वे विद्यार्थियों से अपने अंतरिक्ष सफर, कठिन प्रशिक्षण, चुनौतियों और भारत के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे। उनका संवाद बच्चों में वैज्ञानिक सोच, तकनीकी शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उत्साह जगाने वाला होगा।

बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों की भरमार

कार्यक्रम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें शामिल हैं—

बौद्धिक प्रतियोगिताएँ

नारा लेखन

चित्रकला एवं स्केच

निबंध लेखन

रंगोली प्रतियोगिता

इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जहाँ विद्यार्थी यादगार तस्वीरें ले सकेंगे। अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी अन्य प्रदर्शनी व गतिविधियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रम को अनुकरणीय और स्मरणीय बनाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट