... खबर पत्रवार्ता : शहर में बहेगी भागवत कथा की पवित्र अविरल धारा प्रसिद्व कथा वाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : शहर में बहेगी भागवत कथा की पवित्र अविरल धारा प्रसिद्व कथा वाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ।



जशपुर, टीम पत्रवार्ता,22 जनवरी2026

आठ दिवसीय भव्य भागवत कथा के आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्व कथावाचक आचार्य करूणा शंकर महाराज करेगें। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनिल सिन्हा ने बताया कि कथा का आयोजन शहर के श्रीहरि कीर्तन भवन के प्रांगण में शाम साढ़े 6 बजे से किया जाएगा। समिति की बैठक का आयोजन कर पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

 श्री हरि कीर्तन भवन के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुरूप कथा के लिए समिति के सदस्य घर-घर पहुंच कर लोगों को पीला चावल देकर आमंत्रित करेगे। इसके लिए वार्डवार सदस्यों का दल बनाया गया है। उन्होनें बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए समिति के पदाधिकारी और स्वयंसेवक पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

आयोजन समिति की सीमा गुप्ता ने बताया कि कथा का शुभारंभ 4 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा सुबह 9 बजे से पक्कीडांड़ी से शुरू होगी। पूर्व पार्षद नीतू गुप्ता ने इस कलश यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्वालु महिलाओं से शामिल होने की अपील की है। समिति के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कलश यात्रा के दिन भंडारा का आयोजन भी किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट