... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : कोकिया नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल 3 करोड़ 32 लाख की लागत, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : कोकिया नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल 3 करोड़ 32 लाख की लागत, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 15 सितंबर 2025

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात दी है। भालूमुंडा–खेजूरघाट मार्ग पर कोकिया नदी पर 3 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। निविदा प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और इसके पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

इस पुल के निर्माण से फरसाबहार ब्लॉक के कोरंगामाल, भालूमुंडा, पेटामेरा, अंकिरा, खरीबहार, जुड़वाइन, सागजोर, परेवाआरा समेत दर्जनों गांव सीधे ओडिशा राज्य से जुड़ जाएंगे। वहीं रेडेघाट, सोनाजोरी, बनखेता और माटीहेजा जैसे गांव भी विकासखंड मुख्यालय से जुड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल होंगे।

बरसात की परेशानी से मिलेगी राहत

ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में कोकिया नदी पार करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। पानी बढ़ने से आवाजाही रुक जाती थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई, मरीजों के इलाज और कामकाजी लोगों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ती थी। पुल बनने से यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और लोगों को सुरक्षित व सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण परियोजना की मंजूरी पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट