... खबर पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 16 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह आयोजन आगामी 25 सप्ताह (15 अगस्त 2025 से 6 फरवरी 2026 तक) पूरे प्रदेश में जनभागीदारी और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव केवल शासकीय कार्यक्रम नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश का उत्सव है। इसमें हर वर्ग, हर समाज और हर आयु वर्ग की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि यदि हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाएँगे, तो मंज़िल अवश्य मिलेगी।

अटल जी को किया याद

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों से छत्तीसगढ़ का गठन हुआ। बीते 25 वर्षों में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है और अब लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का है।

बस्तर ओलंपिक और पंडुम भी होंगे शामिल

साय ने बताया कि रजत महोत्सव के दौरान प्रदेश के लोकप्रिय ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे। ये स्थानीय खेलों और लोक-संस्कृति को नई ऊर्जा देंगे।

किसानों और विकास की उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण से पहले किसानों को उचित मूल्य नहीं मिलता था, लेकिन अब धान की खरीद ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। पिछले दो वर्षों में किसानों के खातों में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य की जीएसडीपी ₹21 हजार करोड़ से बढ़कर ₹5 लाख करोड़ तक पहुँच चुकी है, जिसे अगले पाँच वर्षों में ₹10 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य है।

नई औद्योगिक नीति से फार्मा, सेमीकंडक्टर और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में अब तक ₹6 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आकर्षित हुआ है।

25 सप्ताह तक कार्यक्रमों की श्रृंखला

रजत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न विभागों और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों की सहभागिता से 25 सप्ताह तक विशेष कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक विभाग को एक-एक सप्ताह का जिम्मा सौंपा गया है, ताकि गाँव-गाँव तक शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुँच सके।

विशेषांक, लोगो और पोर्टल का लोकार्पण

इस अवसर पर रजत महोत्सव विशेषांक, लोगो और वेब पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया।

संस्कृति विभाग का स्वागत उद्बोधन

संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव ने कहा कि यह अवसर हमारे इतिहास को पुनर्जीवित करने और अपनी संस्कृति पर गर्व करने का है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और गरीब तबके की भागीदारी पर विशेष बल दिया।

गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, केशकला बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, संस्कृति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट