... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री साय ने की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर विस्तार से हुई चर्चा,बस्तर के विकास की दिशा में एक और अहम कदम।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री साय ने की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात, बोधघाट परियोजना पर विस्तार से हुई चर्चा,बस्तर के विकास की दिशा में एक और अहम कदम।

 


नई दिल्ली, टीम पत्रवार्ता,1 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जल संसाधन परियोजनाओं, विशेषकर बस्तर अंचल की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि बोधघाट परियोजना बस्तर क्षेत्र के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है। इससे 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई, 125 मेगावाट विद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी कहा कि बस्तर अब नक्सल प्रभाव से काफी हद तक मुक्त हो चुका है, और वहां विकास के लिए अनुकूल वातावरण बन चुका है। वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है कि यह क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में आए।

उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र सरकार इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की दिशा में आवश्यक पहल करे।

केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए परियोजना के प्रस्तावों का शीघ्र तकनीकी परीक्षण कराने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र के सहयोग से बोधघाट परियोजना शीघ्र मूर्त रूप लेगी और बस्तर की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का सशक्त आधार बनेगी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

पत्रवार्ता:आज का राशिफल 2 अगस्त 2025।Aaj ka rashifal