... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : सोगड़ा मामले पर सोशल मिडिया में छिड़ी बहस,यूडी फैंस ने पूछा क्या धर्म की आड़ लेकर भ्रष्ट अधिकारी को बचाना चाहती है भाजपा ? विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दिया करारा जवाब,कहा चुनावी सनातनी क्या जानें हिंदुत्व और सनातन।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : सोगड़ा मामले पर सोशल मिडिया में छिड़ी बहस,यूडी फैंस ने पूछा क्या धर्म की आड़ लेकर भ्रष्ट अधिकारी को बचाना चाहती है भाजपा ? विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर दिया करारा जवाब,कहा चुनावी सनातनी क्या जानें हिंदुत्व और सनातन।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता 20  अगस्त 2023

जशपुर जिले की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट आ गई है। चुनावी शोर की शुरुआत के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु  हो गया है।संसदीय सचिव यूडी मिंज के द्वारा जल संसाधन विभाग के ईई को हटाने के लिए सोगडा स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह अघोरेश्वर आश्रम पर सवालिया निशान उठाए जाने से हिंदू संगठनों सहित आश्रम के भक्तों में खासी नाराजगी व्याप्त है।भाजपा इस मुद्दे पर जमकर राजनीति कर रही है। आज जिले के कई मंडलों में भाजपा के द्वारा संसदीय सचिव यूडी मिंज का पुतला भी जलाया गया। 

इधर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने साफ़ शब्दों में लिखा है 

सर्वेश्वरी समूह आश्रम से देश भर के लाखो हिंदुओ की आस्था जुड़ी है, कुनकुरी विधायक यू डी मिंज ने हमारी आस्था के केंद्र सर्वेश्वरी समूह आश्रम पर जूठा आरोप लगाकर लाखो हिंदुओ की आस्था पर गहरा प्रहार किया है। 

खैर चुनावी सनातनी क्या जाने हिंदुत्व और सनातन! 

ये जितना तिलक चुनरी और कलावा का छलावा कर लें, आने वाले विधानसभा चुनाव में कुनकुरी की जनता ऐसे नकली सनातनी को मुंहतोड़ जबाव देकर क्षेत्र का शुद्धिकरण अवश्य करेगी।

 




इधर यूडी  मिंज फैंस ने अपने फेसबुक पेज पर सवाल करते हुए पूछा है कि क्या धर्म की आड़ में बीजेपी भ्रष्ट अधिकारी को बचाना चाहती है ?  क्या किसानों के हित में सच्चाई को रखना गलत है। 



बहरहाल इस मामले में जहाँ संसदीय सचिव सवालों के घेरे में आ गए हैं वहीँ उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। विष्णुदेव साय ने साफ़ शब्दों में कहा है कि संसदीय सचिव के कार्यकाल में कई विकास कार्यों को जानबूझकर रोका गया है जिसके कारण क्षेत्र आज बदहाल स्थिति में है।उन्होंने कहा कि ये जितना तिलक चुनरी और कलावा का छलावा कर लें, आने वाले विधानसभा चुनाव में कुनकुरी की जनता ऐसे नकली सनातनी को मुंहतोड़ जबाव देकर क्षेत्र का शुद्धिकरण अवश्य करेगी।  

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब