जशपुर,टीम पत्रवार्ता 10 जनवरी 2022/
विधायक जशपुर विनय भगत ने आज जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता एवं 60 वर्ष व अधिक आयु वर्ग के कोमॉर्बिड व्यक्तियों को लगाए जाने वाले प्रीकॉशन डोज का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रीकॉशन डोज के लिए पात्र सभी लोगों को बूस्टर डोज लगवाकर कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने का आग्रह किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सह प्रभारी स्वास्थ्य सचिन भूतड़ा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रंजीत टोप्पो,सुरज चौरसिया, अजय गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर विधायक श्री भगत ने जिले में कोविड-19 एवं नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के संक्रमण से बचाव के लिए समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि शासन के द्वारा प्रथम एवं द्वितीय डोज के टीकाकरण के उपरांत अब बूस्टर डोज भी लगाया जा रहा है। जिसकी शुरूआत आज से की जा रही है। बूस्टर डोज से हमारे शरीर में कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने परिवार के सभी पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे उन्हें कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके।

0 Comments