... Exclusive पत्रवार्ता (घटना स्थल से सीधी तस्वीरें ) -IED ब्लास्ट,5 जवान शहीद कई घायल,नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम,IED लागाकर जवानों से भरी बस को उड़ाया।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Exclusive पत्रवार्ता (घटना स्थल से सीधी तस्वीरें ) -IED ब्लास्ट,5 जवान शहीद कई घायल,नक्सलियों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम,IED लागाकर जवानों से भरी बस को उड़ाया।

छत्तीसगढ़,नारायणपुर

टीम पत्रवार्ता 23 मार्च 2021

प्रदेश में एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी कायराना करतूत को अंजाम दिया है।बस में 40 डीआरजी के जवान सवार थे जो कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे।जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है।जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वो घना जंगल है। खबर है कि ब्लास्ट के वक्त बस में डीआरजी के जवान सवार थे।फिलहाल 5 जवानों की शहादत की खबर है यह संख्या और भी बढ़ सकती है।सभी जवान आपरेशन से वापस लौट रहे थे।

कडेनार मंदोडा के पास नक्सलियों ने जवानों की बस को निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि धौड़ई और पल्लीनार के बीच विस्फोट हुआ है।शहीद जवानों में जय लाल उइके ग्राम-कसावाही (प्रधान आरक्षक),करन देहरी अंतागढ़,(ड्राइवर),सेवक सलाम कांकेर,पवन मंडावी बहीगांव व विजय पटेल नारायणपुर हैं।

आईजी सुंदर राज ने 5 जवानों के मौत की पुष्टि की है।वहीं 8 जवानों के घायल होने की खबर है।सेना के हेलीकाप्टर से 3 जवानों को रायपुर रिफर किया गया है।

घटना स्थल की तस्वीरें















Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट