... BIG BREAKING : BOLLYWOOD सुपर स्टार "सुशांत सिंह राजपूत " ने फांसी लगाकर की "ख़ुदकुशी",पिछले छह महीनों से थे डिप्रेशन में .....

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

BIG BREAKING : BOLLYWOOD सुपर स्टार "सुशांत सिंह राजपूत " ने फांसी लगाकर की "ख़ुदकुशी",पिछले छह महीनों से थे डिप्रेशन में .....


मुम्बई,टीम पत्रवार्ता,14 जून 2020 

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है।मशहूर टीवी स्टार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।वे 34 साल के थे।सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे।रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे।उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे।हांलाकि पुलिस हर पहलु की बारीकी से जाँच कर रही है।  



टीवी एक्टर के तौर पर की थी।उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के धारावाहिक में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उनका फिल्मों का सफर शुरु हुआ था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी।

इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणिति चोपड़ा के साथ दिखे थे।हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का किरदार निभा कर बटोरी थी। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित एम एस धोनी की बायोपिक सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था।

सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म केदारनाथ थी जिसमें वे सारा अली खान के साथ दिखे थे। सुशांत की अपकमिंग फिल्म किजी और मैनी थी। इस फिल्म का कुछ समय पहले फर्स्ट लुक भी रिलीज हुआ था।


Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट