... Big Breaking पत्रवार्ता :अनाचार के आरोपी शिक्षक सहित कुल 6 निलंबित,BEO कुनकुरी को पद से हटाया गया,BRC बर्खास्त..कलेक्टर की कार्रवाई।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Big Breaking पत्रवार्ता :अनाचार के आरोपी शिक्षक सहित कुल 6 निलंबित,BEO कुनकुरी को पद से हटाया गया,BRC बर्खास्त..कलेक्टर की कार्रवाई।



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,28 फरवरी 2020


जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर थाना इलाके में हुए छात्रा से अनाचार के मामले मे जिला कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक राशिद अनवर खान सहित शाला के प्रधानपाठक, संकुल स्त्रोेत समन्वयक, दो शिक्षकों एवं भृत्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर ने कुनकुरी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी.के.भट्नागर को उनके दायित्व से मुक्त करने के साथ ही बीआरसी विपिन कुमार अम्बष्ट को बर्खास्त किए जाने का आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षक रासिद अनवर खान द्वारा शाला की एक छात्रा से अनाचार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपी शिक्षक के साथ-साथ प्रशासन ने शाला के प्रधानपाठक शिवनाथ साय, शिक्षक मुकेश टोप्पों एव कैलाश भगत, भृत्य निशान्त पैंकरा तथा संकुल स्त्रोत समन्वयक राघवेन्द्र चौहान को निलंबित किए जाने की कार्रवाई की है। 

संकुल स्त्रोत समन्वयक सहित प्रधानपाठक, शिक्षकों एवं भृत्य के निलंबन की कार्रवाई,  शाला में  घटित घटना के शाला में उच्च अधिकारियों को लिखित या मौखिक रूप से सूचित न करने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण की गई है।  

कलेक्टर ने कुनकुरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर को दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण उनकों उनके दायित्वों से हटाते हुए प्रचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गम्हरिया के प्राचार्य आर.के. पाठक को कुनकुरी बीईओ का प्रभार अस्थाई रूप से सौंपे जाने का आदेश जारी किया गया है।

वहीं लंबे समय पदस्थ कुनकुरी बीआरसी बिपिन अम्बस्थ को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया  गया है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट