... बिलासपुर जिला खनिज न्यास में काँग्रेस के दो पदाधिकारी बतौर सदस्य मनोनीत, शासन ने जारी किये आदेश..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

बिलासपुर जिला खनिज न्यास में काँग्रेस के दो पदाधिकारी बतौर सदस्य मनोनीत, शासन ने जारी किये आदेश..





बिलासपुर,19अगस्त2019(पत्रवार्ता) प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 8 महीने बाद जिले में शासकीय समितियों में मनोनयन शुरू किया गया है। इसी कड़ी में जिले में जिला खनिज न्यास समिति में कांग्रेस के 2 पदाधिकारियों का मनोनयन बतौर सदस्य किया गया है। 

इस समिति के पदेन अध्यक्ष जिले के प्रभारी मंत्री राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हैं। समिति के पदेन सचिव बिलासपुर के कलेक्टर डॉ संजय अलंग हैं। राज्य शासन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद नायक व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 सरकंडा के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू को न्यास का गैर शासकीय सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति में एक अन्य गैर शासकीय सदस्य का मनोनयन किया जाना शेष है। 

इस न्यास के पूर्व में अध्यक्ष कलेक्टर रहते थे। इसे राज्य शासन ने  संशोधित करके अब जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू को अध्यक्ष बनाया है। वहीं पूर्व में न्यास के सचिव जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हुआ करते थे। अब इस न्यास के सचिव कलेक्टर होंगे। नई गाइडलाइन शासन की तरफ से फिलहाल जारी नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब