... बिलासपुर लोकसभा: मुंगेली और लिमहा में सीएम भूपेश बघेल ने काँग्रेस के पक्ष में भरी अटल हुंकार, मोदी और भाजपा को जमकर कोसा..

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

बिलासपुर लोकसभा: मुंगेली और लिमहा में सीएम भूपेश बघेल ने काँग्रेस के पक्ष में भरी अटल हुंकार, मोदी और भाजपा को जमकर कोसा..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी बहुरूपिया है, मोदी जहां जाते हैं वही अपना संबंध बताने लगते हैं। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ को कुछ देने की बजाय छीना ज्यादा है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कोयला नीति की आलोचना करते हुए कहा था की वर्तमान कोयला नीति के कारण प्रदेश को 9 लाख करोड़ का नुकसान हो सकता है।


मुंगेली और लिम्हा में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में सबको झाड़ू पकड़ा कर खुद विदेश घूमते रहे, लेकिन विदेश से भारत में निवेश करने कोई नहीं आया। उन्होंने कहा कि अंबानी जहां जाते हैं मोदी चौकीदार बन जाते हैं। 15 लाख देने कोरबा आये थे, लेकिन किसी खाते में अभी तक नहीं आया। वहीं हमारी सरकार 15 हज़ार शिक्षकों की भर्ती करने वाली है 

डॉ रमन पर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा कि रमन सिंह का दामाद 50 करोड़ लेकर भाग गया है ऐसा चौकीदार है। अच्छे दिन लाने वाली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नोटबंदी से कितना लोगों को पीड़ा पहुंची। राज्य की भाजपा सरकार के कार्यकाल में 36 प्रतिशत गरीबी से बढ़कर 40 प्रतिशत हो गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान केंद्र की कमियां गिनाई और कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में पीएम आवास योजना के तहत 10 फीसद कम निर्माण हुआ। इसी तरह दाल भात केंद्र बंद करवा दिया गया। 42 कोल ब्लॉक रद्द किए जाने के कारण राज्य को 9 लाख करोड़ का नुकसान हुआ। भाजपा सरकार वनाधिकार का सही इस्तेमाल करने में असफल रही। प्रदेश में मनरेगा योजना का भुगतान नहीं किया गया। छत्तीसगढ़ उन्होंने कुछ नहीं दिया। छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकाल में गरीबी की संख्या बढ़ी, मोदी के सामने रमन भी मजबूर थे। उन्होंने दावा किया कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो देश को काफी लाभ होगा।


बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों और आदिवासियों की उपस्थिति व मुख्यमंत्री के ठेंठ अंदाज ने कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य किया। मंच पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसियों में वैजनाथ चंद्राकर, चंद्रप्रक्राश वाजपेयी, रमेश कौशिक, भुवनेश्वर यादव, राजेन्द्र साहू, अशोक अग्रवाल, विरेन्द्र साहू, विनय शुक्ला, झगर राम सूर्यवंशी, राजेन्द्र धीवर, शिवा मिश्रा, स्वपनिल शुक्ला, सिद्धांशु मिश्रा, विनय शुक्ला, त्रिलोक श्रीवास, पिनाल उपवेजा, चंदन कुलस्त, सत्येन्द्र कौशिक, गांव के सरपंच भागवत सारथी, दिनेश कश्यप, रोहित कौशिक, रवि परिहार, चंदन सोरठे आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा के बाद वरिष्ठ नेता अनिल टाह को साथ लेकर हेलीकॉफ्टर से मुंगेली के लिए रवाना हुए। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री के मल्हार आगमन के दौरान मस्तूरी क्षेत्र के जनता कांग्रेस के राजेश्वर भार्गव व पामगढ क्षेत्र की आशा साहू ने कांग्रेस प्रवेश किया था। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 08 विधानसभा में से जनता कांग्रेस के मुंगेली से चंद्रभान बारमते, बिल्हा से सियाराम कौशिक, तखतपुर से संतोष कौशिक, बिलासपुर से बृजेश साहू, बेलतरा से अनिल टाह कांग्रेस में घर वापसी कर चुके हैं। इससे कांग्रेस को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।






Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब