... चुनाव 2018:-जीत के साथ क्षेत्र के विकास को मिलेगी और गति-रजनीश

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


चुनाव 2018:-जीत के साथ क्षेत्र के विकास को मिलेगी और गति-रजनीश



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। प्रत्याशी घर-घर जाकर आम जनता से वोट देने और जीत दिलाने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में बेलतरा भाजपा के विधायक प्रत्याशी रजनीश सिंह भी तूफानी जनसम्पर्क अभियान में लगे है और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं।


रविवार को श्री सिंह ने बेलतरा के शहरी मण्डल में जनसपंर्क किया। इससे पहले उन्होंने शक्ति चौक स्थित मंदिर में आशीर्वाद लिया। जिसके बाद समर्थको व कार्यकर्ताओ के साथ उन्होंने राजकिशोर नगर,तुलसी आवास,चन्दन आवास सहित अन्य क्षेत्रो में जनसम्पर्क किया।

श्री सिंह ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सरकार के कामकाज से लोग खुश हैं। विभिन्न योजनाओं से लगातार क्षेत्र का विकास हुआ है। उनकी जीत के साथ क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट