बीजापुर(पत्रवार्ता.कॉम)चुनाव से ठीक पहले बीजापुर में बड़ी नक्सल घटना हुई है। नक्सली हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं। 2 गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ 168वीं बटालियन के जवान रेगुलर आपरेशन के मद्देनजर एरिया डोमिनेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान बासागुड़ा थाना क्षेत्र के आवापल्ली और मुरदंडा के बीच आईईडी ब्लास्ट किया गया। ब्लास्ट के बाद जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ भी हुई। चार जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक जवान ने रास्ते में दम तोड़ा।
शहीद जवानों में 1 ASI, 2 कांस्टेबल और एक हेड कास्टेबल शामिल हैं।
0 Comments