... थानेदार फरार ! मामला अपने सहकर्मी से दुष्कर्म का,जुर्म दर्ज।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


थानेदार फरार ! मामला अपने सहकर्मी से दुष्कर्म का,जुर्म दर्ज।


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) शादी का झाँसा देकर महिला एसआई से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप थानेदार पर है। एसपी के निर्देश पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 

दरअसल जांजगीर जिले में पदस्थ थानेदार प्रदीप आर्य ने बिलासपुर में पदस्थ महिला एसआई के साथ पहले तो प्यार का दिखावा किया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत महिला एसआई ने थाने व उच्चअधिकारियों से की। प्रारम्भिक जांच में आरोपों को सही पाया गया। जिसके बाद महिला थाने में थानेदार प्रदीप आर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया।

बताया जा रहा है कि साल 2011 से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ट्रेनिंग कैंप में ट्रेनिंग लेने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच निकटता बढ़ी और फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। प्रदीप ने झांसा दिया कि वो उससे शादी करेगा। लंबे समय तक ये सिलसिला चलता रहा, लेकिन उसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस मामले में जब महिला एसआई ने पुलिस में मामला दर्ज कराने की धमकी दी, तब वो शादी के लिए राजी भी हुआ था, लेकिन फिर से शादी से मुकर गया।

इधर घटना के बाद से थानेदार प्रदीप आर्य फरार बताया जा रहा है। अपराध दर्ज होने की सुगबुगाहट के बीच उसे पहले ही लाइन अटैच कर दिया गया था। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट