... सुर्खियों में आने के लिए तड़ित चालक को त्रिशूल बोल रहे कांग्रेसी, धार्मिक उन्माद की सियासत गलत - रोशन

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

सुर्खियों में आने के लिए तड़ित चालक को त्रिशूल बोल रहे कांग्रेसी, धार्मिक उन्माद की सियासत गलत - रोशन



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) नवनिर्मिति नगर घड़ी पर सवाल उठाने के बाद एक बार फिर कांग्रेस भाजपाइयों के निशाने पर हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा रोशन सिंह ने इसे लेकर कांग्रेसी पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल पर निशाना साधा है। रोशन ने कहा कि सुर्खियों में आने के लिए कांग्रेसी अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद का तड़ित चालक को त्रिशूल बताना उनके मानसिक दिवालिया होने का संकेत दे रहा है।

रोशन ने शैलेन्द्र के गलतबयानी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्षद से खुद उनका वार्ड नही सम्हल रहा है वो धार्मिक उन्माद की सियासत कर रहे हैं। काँग्रेस हमेशा से धर्म विरोधी बातें कर उन्माद फैलाने की कोशिश में लगे रहती है। लेकिन बिलासपुर की जनता कांग्रेस के इस चेहरे को बखूबी पहचानती है। शहर सत्ता से बाहर कर बिलासपुर की जनता ने काँग्रेस को इसका सबूत भी दिया है। रोशन ने कांग्रेसी पार्षद को मानसिक दिवालिया बताते हुए ईलाज कराने का सलाह भी दिया है।

दरअसल शहर के नेहरू चौक में नगर घड़ी का निर्माण किया गया है। निर्माण के बाद से ही कांग्रेसी इस पर लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने नगर घड़ी के ऊपर त्रिशूल लगाने का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा था। आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता रोशन सिंह ने बताया कि जिसे कांग्रेसी त्रिशूल बता रहे हैं असल में वो तड़ित चालक है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब