... खबर पत्रवार्ता : बगीचा में दो दिवसीय आयोजन के साथ मनेगा तपसी राम बाबा जी का महानिर्वाण दिवस एवं विग्रह स्थापना दिवस।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : बगीचा में दो दिवसीय आयोजन के साथ मनेगा तपसी राम बाबा जी का महानिर्वाण दिवस एवं विग्रह स्थापना दिवस।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता, 04 नवंबर 2026

जशपुर जिले के बगीचा में परम पूज्य तपसी राम बाबा जी का महानिर्वाण दिवस एवं विग्रह स्थापना दिवस 5 एवं 6 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ‘औघड़ की तकिया’ बगीचा की ओर से दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन में श्रमदान,साफ सफाई, पूजन अर्चन,अखंड संकीर्तन, पाठ, लघु गोष्ठी एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

संस्था के भगवान गुप्ता ने बताया कि आयोजन की शुरुआत 5 नवंबर, गुरुवार को सुबह श्रमदान एवं परिसर की साफ-सफाई के साथ होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे विग्रह पूजन तथा सुबह 9 बजे समाधि पूजन संपन्न कराया जाएगा। समाधि पूजन के पश्चात ‘अघोरान्ना परो मंत्रः’ का अखंड संकीर्तन प्रारंभ होगा, जो दूसरे दिन तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन 6 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजे समाधि पूजन किया जाएगा। इसके बाद अखंड संकीर्तन का विश्राम, सफलयोनि पाठ, लघु गोष्ठी तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजक मंडल द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। संस्था ने क्षेत्र की समस्त माताओं, धर्मबंधुओं एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजन-अर्चन एवं संकीर्तन में सहभागिता निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि यह आयोजन बगीचा स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा ‘औघड़ की तकिया’ परिसर में आयोजित होगा। दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सामूहिक आध्यात्मिक सहभागिता का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट