... खबर पत्रवार्ता : जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर युवाओं ने रखे विचार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन, “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर युवाओं ने रखे विचार।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 6 नवम्बर 2026/

मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकसित भारत युवा नेता संवाद के तहत जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन शासकीय रा.भ.रा. एन.ई.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में किया गया। 

युवा संसद का मुख्य विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा किया गया। युवा संसद में प्रतिभागियों को विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 3 मिनट का समय निर्धारित किया गया था। 

युवाओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनाव प्रक्रिया तथा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के संभावित प्रभावों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पी.के. ठाकुर, सैनिक कल्याण बोर्ड तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेन्द्र उपस्थित रहे। 

अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय सहभागिता और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा संसद के लिए किया गया है। 

राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को आगे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा।

मेरा युवा भारत जशपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक जागरूकता, संवाद कौशल तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट