जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 02 सितंबर 2026
जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्य में तेजी आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर फरसाबहार और कांसाबेल विकासखंड के ढूढरुडांड में दो विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए 75 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है और अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
बटईकेला से नए परिसर में जाएगा विद्यालय
कांसाबेल क्षेत्र में वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का संचालन बटाईकेला में किया जा रहा है। नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यालय को नए परिसर में संचालित करने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक वातावरण मिलने की उम्मीद है।
आवासीय विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
नए भवनों के तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को एक ही परिसर में बेहतर शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित परिसर तैयार होने से विद्यार्थियों के लिए अध्ययन का वातावरण बेहतर होने की उम्मीद है।
शिक्षा अधोसंरचना को मजबूती
जशपुर जिले में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए आवासीय शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिहाज से इन भवनों का निर्माण महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद नए परिसरों में पढ़ाई शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने के कारण अब नए भवनों में विद्यालय संचालन शुरू होने का इंतजार है।


0 Comments