सरगुजा, टीम पत्रवार्ता, 6 अक्टूबर 2026
महेशपुर के मुंगरी तालाब के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हाथियों के हमले में 65 वर्षीय मोहन कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोहन कुजूर शौच के लिए निकले थे, इसी दौरान उनका सामना हाथियों से हो गया।
हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी पसली टूट गई। घायल मोहन कुजूर किसी तरह खुद चलकर घर के पास पहुंचे। इसके बाद वन विभाग की गाड़ी से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 26 हाथियों की मौजूदगी है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।


0 Comments