... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति बप्पा को धूमधाम से दी गई विदाई बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ निकली विसर्जन यात्रा, मैनी नदी तट पर विधि-विधान से किया गया श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री निवास बगिया में विराजे गणपति बप्पा को धूमधाम से दी गई विदाई बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ निकली विसर्जन यात्रा, मैनी नदी तट पर विधि-विधान से किया गया श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता, 26 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का धूमधाम और भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के अवसर पर पूरे परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा। बाजे-गाजे और रंग-गुलाल के साथ भव्य विदाई यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। उन्होंने पूर्णाहुति में शामिल होकर भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री निवास बगिया से निकली गणपति बप्पा की विदाई यात्रा मैनी नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना के साथ विघ्नहर्ता को भावभीनी विदाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट