... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, शव लेने से किया इनकार, पाकरगांव हादसे के बाद पत्थलगांव सिविल अस्पताल में हंगामा, 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन, शव लेने से किया इनकार, पाकरगांव हादसे के बाद पत्थलगांव सिविल अस्पताल में हंगामा, 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग।

 


पत्थलगांव, टीम पत्रवार्ता, 30 सितंबर 2026

पाकरगांव में हुए दर्दनाक हादसे के बाद बुधवार सुबह पत्थलगांव के सिविल अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। हादसे में जान गंवाने वाले दो मजदूरों के परिजनों और ग्रामवासियों ने शव लेने से इनकार कर दिया और अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।वे विद्युत ठेकेदार की गिरफ्तारी और मृतकों के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग और विद्युत ठेकेदार की लापरवाही के कारण हादसा हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। उनका कहना है कि जब तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे शव स्वीकार नहीं करेंगे।

हंगामे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सिविल अस्पताल परिसर में जुट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मामले में जिला पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामवासियों से बातचीत कर रहे हैं और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल ठेकेदार की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर परिजन व ग्रामवासी डटे हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट