रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 07 सितंबर 2026।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित दशहरा मैदान में मोर माटी सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रतीक हैं। तीजा हमारी माताओं-बहनों, परिवार और रिश्तों से जुड़ा पर्व है, वहीं पोरा हमारे अन्नदाता किसानों, खेती और पशुधन के सम्मान का पर्व है।
मुख्यमंत्री ने मोर माटी सांस्कृतिक संगठन की मांग पर कबीर नगर में सर्व समाज भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया और माताओं-बहनों को तीजा पर्व के अवसर पर साड़ी भेंट की।
नारी सम्मान और परंपरा पर विशेष बल
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को सर्वोच्च सम्मान दिया गया है — ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’। तीजा तिहार माताओं-बहनों के त्याग, तप और परिवार के प्रति समर्पण का पर्व है, जिसमें महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना के साथ व्रत रखती हैं तथा शिव-पार्वती की पूजा करती हैं।
सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं
पहली कैबिनेट में 18 लाख आवासों की स्वीकृति; दो वर्षों में 11 लाख से अधिक आवास पूर्ण, प्रतिदिन लगभग 1600 आवास निर्माणाधीन
धान खरीदी
₹3100 प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीद
महतारी वंदन योजना
महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की सहायता, अब तक 31 किश्तों का भुगतान
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में रणनीति से राज्य नक्सलमुक्त; 15 हजार आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए अलग आवास स्वीकृत
सुशासन एवं डिजिटल प्रशासन
देश का पहला सुशासन एवं अभिसरण विभाग; मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 (24×7); सेवा सेतु पोर्टल से 36 विभागों की 700+ सेवाएं मोबाइल पर उपलब्ध
तीर्थ योजनाएं
रामलला दर्शन योजना से 50 हजार+ श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर चुके; मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से बुजुर्गों को 31 तीर्थ स्थलों की यात्रा
उपस्थित गणमान्य
कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू सहित रमेश सिंह ठाकुर, भगतराम हरबंस, चंद्रशेखर शुक्ला, टेकेश्वर चंद्रा, धीरेन्द्र परगनिहा, देवा साहू, ओमप्रकाश मरावी, मनोज जोशी, मैक मिलन साहू सहित संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।






0 Comments