जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 27 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष ग्रामीणों द्वारा रखी गई वर्षों पुरानी सड़क निर्माण की मांग अब पूरी हो गई है। फरसाबहार तहसील क्षेत्र में बोखी से झारपारा बस्ती होते हुए सहसपुर मार्ग तक सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत करीब 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया गया है।
ग्रामीण लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे थे। क्षेत्रवासियों ने सड़क की समस्या को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा था। ग्रामीणों की मांग को प्राथमिकता देते हुए सड़क निर्माण का कार्य कराया गया, जिसके पूरा होने के बाद अब कई बस्तियों के लोगों के लिए आवागमन आसान हो गया है।
बरसात में भी मिलेगी राहत
सड़क निर्माण से ग्रामीणों को दैनिक जरूरतों के साथ स्कूल, अस्पताल, बाजार और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के दिनों में खराब रास्ते के कारण होने वाली परेशानी से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री के प्रति ग्रामीणों ने जताया आभार
सड़क निर्माण पूरा होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी।


0 Comments