... खबर पत्रवार्ता : संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : राज्यपाल थावरचंद गहलोत।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : राज्यपाल थावरचंद गहलोत।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 29 जून 2026

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि संत कबीर का सत्य, समरसता, मानव सेवा और सद्भाव का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक है। उन्होंने लोगों से संत कबीर के आदर्शों को अपनाकर सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया।

राज्यपाल गहलोत रायपुर के सोनपैरी स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम में आयोजित संत कबीर जयंती महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कबीरपंथी अनुयायी उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने कहा कि संत कबीर ने जात-पात, ऊंच-नीच और सामाजिक आडंबरों का विरोध करते हुए मानवता, प्रेम और सत्य का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने सोनपैरी कबीर आश्रम द्वारा शिक्षा, गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल गहलोत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट