... खबर पत्रवार्ता : श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 7.79 करोड़ की सहायता राशि वितरित।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 7.79 करोड़ की सहायता राशि वितरित।

 


रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 06 जून 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक केवल देश के विकास की नींव नहीं हैं, बल्कि उनके बच्चे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक और वैज्ञानिक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने न्यू सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 22 मेधावी विद्यार्थियों को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें 10वीं के 9 और 12वीं के 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता श्रमिक परिवारों के संघर्ष और मेहनत की प्रेरक कहानी है। राज्य सरकार चाहती है कि श्रमिकों के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर बड़े पदों तक पहुंचें और समाज व देश की सेवा करें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 28 हजार 754 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की। यह राशि गणवेश, पुस्तक सहायता, छात्रवृत्ति, साइकिल, औजार, पेंशन और अन्य योजनाओं के तहत दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार श्रमिक परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वहीं, कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह ने योजना को श्रमिक परिवारों के बच्चों के भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण पहल बताया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट