... खबर पत्रवार्ता : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 25 मई को प्लेसमेंट कैंप, 110 पदों पर होगी भर्ती।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 25 मई को प्लेसमेंट कैंप, 110 पदों पर होगी भर्ती।

 


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता,24 मई 2026/ 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर द्वारा 25 मई 2026 सोमवार को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. एवं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कुल 110 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। कैंप 25 मई को प्रातः 11:00 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा. लि. में सीआरई ग्राहक संबंध अधिकारी के महिला एवं पुरुष के 20 पदों पर रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। वहीं बॉम्बे सिक्योरिटी गार्ड में पुरुषों के लिए सुरक्षा गार्ड के 60 एवं सुपरवाइजर के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक आवेदक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट