... खबर पत्रवार्ता : वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : वनमण्डल में अग्नि सुरक्षा हेतु जन-जागरूकता अभियान संचालित।



जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 3 मार्च 2026

जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत समस्त वन परिक्षेत्रों में फायर सीजन को दृष्टिगत रखते हुए व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यगण एवं संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों की बैठके आयोजित की जा रही हैं। बैठकों में उपस्थित जनसमुदाय को वनों में आग लगने के कारणों, दुष्परिणामों तथा उससे ढोने वाली पर्यावरणीय एवं आर्थिक क्षति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की जा रही है। 

ग्रामीणों को समझाइश दी जा रही हैं कि वे किसी भी परिस्थिति में जानबूझकर अथवा लापरवाहीयज्ञ वन क्षेत्र में आग न लगाएँ। विशेष रूप से मठुआ, तेंदूपता संग्रठण अथवा खेत साफ करने के उद्देश्य से आग लगाने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

वनों में आग लगने से न केवल बहुमूल्य वृक्ष प्रजातियाँ एवं वन्यजीव प्रभावित होते हैं, बल्कि जैव विविधता, प्राकृतिक पुनर्जनन, मृदा की उर्वरता तथा पर्यावरण संतुलन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों की आजीविका से जुड़े लघु वनोपज संसाधनों को भी गंभीर क्षति पहुँचती है। वन विभाग द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई है कि-

वनों में आग न लगाएँ यदि किसी भी स्थान पर आग दिखाई दे, तो तत्काल संबंधित वनरक्षक/परिक्षेत्र कार्यालय को सूचित करो

आग बुझाने के कार्य में वन विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा दल सक्रिय हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। विभाग द्वारा आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई हैं। वन विभाग, जशपुर समस्त नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है कि वे वनों की सुरक्षा को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए आगजनी की घटनाओं की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएँ। सामूहिक प्रयासों से ही वन संपदा का संरक्षण संभव है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट