... खबर पत्रवार्ता : विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति जानने 15 मार्च से होगा व्यापक घरेलू सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा सर्वेक्षण कार्य।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : विशेष पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति जानने 15 मार्च से होगा व्यापक घरेलू सर्वेक्षण मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा सर्वेक्षण कार्य।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,03 मार्च 2026

 जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह अंतर्गत पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर जनजातियों के परिवारों का व्यापक घरेलू सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य इन समुदायों के जीवन स्तर, सामाजिक-आर्थिक स्थिति तथा मूलभूत आवश्यकताओं की वास्तविक जानकारी प्राप्त करना है, ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सके। यह सर्वेक्षण कार्य 15 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। 

 

घरेलू सर्वेक्षण कार्य मोबाइल एप के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक परिवार की जानकारी सीधे एप में दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। एकत्रित जानकारी तत्काल ऑनलाइन अपलोड की जाएगी, जिससे वास्तविक समय में निगरानी संभव हो सकेगी और प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय लिए जा सकेंगे। जशपुर जिले में कुल 106 पीवीजीटी ग्राम एवं 263 बसाहटें चिन्हित हैं। 

इनमें से 94 ग्राम पहाड़ी कोरवा तथा 12 ग्राम बिरहोर जनजाति के हैं। सर्वेक्षण कार्य की प्रभावी निगरानी एवं संचालन के लिए जिला स्तरीय समिति, विकासखंड स्तरीय समिति एवं ग्राम स्तरीय समिति होगी। सर्वेक्षण के दौरान परिवार के मुखिया की आवश्यक जानकारी के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा, कृषि एवं किसान सहायता, ऊर्जा एवं पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और सब्सिडी, दिव्यांगजन की स्थिति तथा परिवार के सभी सदस्यों से संबंधित आवश्यक विवरण संकलित किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट