... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : फर्जी कलेक्ट्रेट अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : फर्जी कलेक्ट्रेट अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,18 फरवरी 2026

थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप पंडा (28 वर्ष) निवासी सोडापाठ चौक पुसौर, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्रार्थी रोहित खाखा (23) निवासी ग्राम इचकेला ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी मां को झांसे में लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगाने का दावा किया। पहले 50 हजार रुपए, फिर ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 1.50 लाख रुपए लिए बाद में एक अन्य युवक उमेश भगत से भी 2.35 लाख रुपए ऐंठ लिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जशपुर के एक होटल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से उधारी चुकाने, फर्नीचर व कंप्यूटर खरीदने तथा अन्य खर्च करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने उसके तथाकथित कार्यालय से टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट