... खबर पत्रवार्ता @ राजनीति के धुरंधर प्रिया सुरेश जैन की दावेदारी सुनिश्चित,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए लगी होड़,भाजपा कांग्रेस आमने सामने,पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा जनता के आशीर्वाद पर फिर से खरे उतरेंगे।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता @ राजनीति के धुरंधर प्रिया सुरेश जैन की दावेदारी सुनिश्चित,जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए लगी होड़,भाजपा कांग्रेस आमने सामने,पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश जैन ने कहा जनता के आशीर्वाद पर फिर से खरे उतरेंगे।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25 फरवरी 2025

जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर अब मैदान में रणबांकुरे उतर चुके हैं।जनपद क्षेत्र क्रमांक 20 शरबकोंबो से चुनाव जीतकर दुबारा बीडीसी बनने वाले प्रिया सुरेश जैन ने उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर कहा है कि वे पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रह चुके हैं जिनके साथ पिछला अनुभव और जनता का आशीर्वाद है।इसकी बदौलत पुनः उपाध्यक्ष पद के लिए वे दावेदारी करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस बार भाजपा कांग्रेस दोनों जनपद उपाध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।जोड़ तोड़ की राजनीति शुरु हो चुकी है।प्रत्याशी अपने स्तर पर जीते हुए प्रत्याशियों से संपर्क साधने की कोशिश में लगे हुए हैं।

भाजपा की बात करें तो यहां अरविंद गुप्ता,भारत गुप्ता प्रबल दावेदार हैं तो संघीय पृष्ठभूमि से पोषित खुड़िया क्षेत्र के युवा राकेश गुप्ता भी उपाध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर आश्वस्त हैं।वहीं कांग्रेस की ओर से प्रिया सुरेश जैन की दावेदारी सुनिश्चित बताई जा रही है।

अब देखना होगा कि गठजोड़ की राजनीति में जनपद उपाध्यक्ष का पद किसके खेमे में आता है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट