... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : 10 नक्सली ढेर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को किया सलाम,कहा 2026 तक छत्तीसगढ़ में होगा नक्सलवाद का सफाया,लक्ष्यपूर्ति को ओर बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : 10 नक्सली ढेर,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को किया सलाम,कहा 2026 तक छत्तीसगढ़ में होगा नक्सलवाद का सफाया,लक्ष्यपूर्ति को ओर बढ़ रही छत्तीसगढ़ सरकार।

 


सुकमा,टीम पत्रवार्ता,22 नवंबर 2024

सुकमा जिले में आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई में 10 नक्सलियों को मार गिराया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।

 उन्होंने यह भी कहा कि बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में शांति , विकास और प्रगति का दौर लौट आया है।उन्होंने सुरक्षा बलों को उनके अदम्य साहस और समर्पण के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का सफाया निश्चित है ।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफ़ाये के लक्ष्य की पूर्ति की दिशा में हम सुनियोजित तरीक़े से आगे बढ़ रहे है ।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट