... खबर पत्रवार्ता : भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

खबर पत्रवार्ता : भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने दी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,27 मई 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज वैवाहिक वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना की और अपने इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने विवाह के 33वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद लिया।

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सोसल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर इष्टदेव से आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर जशपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने भी सीएम विष्णुदेव साय एवं उनकी पत्नी कौशल्या साय को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी है।जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने बधाई देते हुए बताया कि सीएम विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद पूरे प्रदेश में विकास की गँगा बह रही है।आचार संहिता खत्म होने के साथ ही जितने विकास कार्य अधूरे हैं उनको पूर्ण किया जाएगा।सीएम विष्णुदेव साय प्रदेश को एक नई ऊंचाईयों तक लेकर जायेंगे और छत्तीसगढ़ आने वाले समय मे विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

Post a Comment

0 Comments

Ro no12806/ 5

Ro no12806/ 5

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब