... खबर पत्रवार्ता : सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहली बार जशपुर जिले में तीन हजार करोड़ से अधिक के बजट को मिली स्वीकृति - सुनील गुप्ता,CM साय के दो दिवसीय प्रवास के बाद मिली बड़ी सौगात।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पहली बार जशपुर जिले में तीन हजार करोड़ से अधिक के बजट को मिली स्वीकृति - सुनील गुप्ता,CM साय के दो दिवसीय प्रवास के बाद मिली बड़ी सौगात।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,04 फरवरी 2024

By योगेश थवाईत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ समेत सुदूर वनांचल जशपुर जिले की तस्वीर अब बदलने वाली है।साय सरकार ने पहली बार जशपुर जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए लगभग तीन हजार करोड़ के कई विकास कार्यों को हरी झंडी देते हुए आगामी बजट में शामिल किया है।जल्द ही तमाम विकास कार्यों को मूर्त रुप में जिले के विकास में उकेरने का प्रयास जारी होगा।उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहीं।

श्री गुप्ता ने बताया कि सीएम विष्णुदेव के दो दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा हुई जिसमें जिले के समुचित विकास के रोडमैप पर विस्तार से विचार मंथन हुआ। 

इस प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने पत्थलगांव की सबसे पुराना जिला बनाने की मांग को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उन्होनें यहां कलेक्टर लिंक कोर्ट शुरू करने और अपर कलेक्टर व एडिशनल एसपी की पदस्थापना करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री की इस घोषणा से पत्थलगांव के लोगों को प्रशासनिक और न्यायिक कार्यो के लिए सौ किलोमीटर दूर स्थित जशपुर जाने से छूटकारा मिल सकेगा। 

उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने कही।मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों को धान विक्रय की अंतरराशि 12 मार्च को उनके खाते में जारी करने की घोषणा करके,होली से पहले होली का उपहार दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले,महतारी वंदन योजना की पहले किश्त जारी करने का संकेत दे कर,मुख्यमंत्री साय ने,भाजपा केे महिला सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्वता दोहराई है। 

जिले में दो पुलिस चैकी शुरू हो जाने से कानून व्यवस्था की स्थिति और सुदृढ़ होगी। नोनी रथ के शुरू होने से बालिका अपराध की रोकथाम में सहायता मिलेगी।उन्होंने कहा जिले में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मितान योजना लागू कर गंभीर बीमारी से जूझ से लोगों को हेल्पलाइन नंबर से जानकारी के साथ उन्हें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा।

जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ,सबका विकास है और इसे लागू करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्व है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट