... खबर पत्रवार्ता : जशपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने दौड़ लगाकर शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी,नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ के साथ महिला मोर्चा की टीम ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने दी बधाई।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : जशपुर में भाजपा महिला मोर्चा ने दौड़ लगाकर शुरु की लोकसभा चुनाव की तैयारी,नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ के साथ महिला मोर्चा की टीम ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने दी बधाई।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,04 मार्च 2024

By योगेश थवाईत

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जशपुर महिला मोर्चा ने कमर कसकर तैयारी शुरु कर दी है।जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता कश्यप के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ लगाकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया।

जशपुर के बोकी में नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता कश्यप समेत डीडीसी अनिता सिंह,रजनी प्रधान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,सावित्री सिंह,नीतू गुप्ता,सावित्री निकुंज,प्रतिमा भगत समेत आम ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उक्त मैराथन दौड़ में पार्षद नीतू गुप्ता प्रथम स्थान,ममता कश्यप द्वितीय स्थान व प्रतिमा भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ममता कश्यप ने बताया की भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ के द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि नारी हर क्षेत्र में सशक्त है।आगामी लोकसभा चुनाव में नारी की अहम भूमिका है।जिस प्रकार केंद्र सरकार ने नारी सम्मान के लिए कई अहम योजनाओं की शुरुआत की है उससे स्पष्ट है कि भाजपा सदैव नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।

जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट