... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : CM के विधानसभा क्षेत्र में हिंदू धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी,पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर दर्ज किया नामजद FIR,SP शशि मोहन सिंह ने की पुष्टि,यह था मामला।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : CM के विधानसभा क्षेत्र में हिंदू धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करना पड़ा भारी,पुलिस ने एक दर्जन लोगों पर दर्ज किया नामजद FIR,SP शशि मोहन सिंह ने की पुष्टि,यह था मामला।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,29 फरवरी 2024

CM के विधानसभा क्षेत्र में हिंदू धर्म के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के मामले में जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरु कर दी है।SP शशि मोहन सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि, आरोपियों के विरुद्ध  थाना कुनकुरी में धारा 153(क), 153(ख),295(क),505(2),109,294 भा.द.वि. का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चराईडांड निवासी प्रार्थी  जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जशपुर करनैल सिंह पिता स्वर्गीय मंगेश्वर सिंह ने थाना कुनकुरी में दिनांक 28 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराया कि

दिनांक 27 फरवरी को सालिया टोली मिनी स्टेडियम कुनकुरी में भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय एकता परिषद व राष्ट्रीय क्रिश्चियन मोर्चा के तत्वाधान में एक दिवसीय जनजागृति आम सभा का आयोजन किया गया था। जहां उपस्थित वक्ताओं द्वारा अपने भाषण में हिंदू धर्म के विरुद्ध अपमान जनक शब्दों का प्रयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया तथा भिन्न संप्रदाय एवं धर्म के लोगों के मध्य शत्रुता, घृणा  उत्पन्न  कर राष्ट्रीय अखंडता संप्रभुता को ठेस पहुंचाया गया है।

ईव्हीएम मशीन से चुनाव कराने के संबंध में लोगों को भ्रमित कर ईव्हीएम मशीन को तोड़फोड़ करने के लिए दुष्प्रेरण किया गया है व हिंदू धर्म के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध सभा में आए लोगों को भड़काने की कोशिश की गई है। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में इन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। 

1. अरविंद कश्यप निवासी अंबिकापुर

2. पौलुस कुजूर निवासी ढोढी डांड कुनकुरी

3. धरमू एक्का निवासी राजपुर अंबिकापुर

4. सुनील खलखो निवासी गोढ़ी थाना बागबहार

5. श्याम सुंदर  मरावी निवासी कुनकुरी

6. श्रीमती मीरा तिर्की निवासी कांसाबेल

7. ब्लासियुस तिग्गा निवासी अंबिकापुर

8. संजय सक्सेना निवासी कापू रायगढ़

9. रेमिश तिर्की निवासी कांसाबेल

10. दिनेश भगत निवासी नारियल डांड थाना कांसाबेल

11. हर्ष कुजूर निवासी पिराई थाना बगीचा

12. रूपनारायण एक्का निवासी जशपुर व अन्य के विरुद्ध 

थाना कुनकुरी में   धारा 153(क), 153(ख), 295(क), 505 (2), 109,294 भा.द.वि. का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने उक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना कुनकुरी में प्रार्थी की शिकायत पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब