... ब्रेकिंग पत्रवार्ता - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घायल दंपत्ति को तत्काल मिली सहायता,बाईक के अनियंत्रित होने से, गिर कर घायल हुए थे पति पत्नी,डीडीसी सालिक साय भी पहुंचे मौके पर

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर घायल दंपत्ति को तत्काल मिली सहायता,बाईक के अनियंत्रित होने से, गिर कर घायल हुए थे पति पत्नी,डीडीसी सालिक साय भी पहुंचे मौके पर

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,31 दिसंबर 2023

सड़क दुर्घटना में घायल हुए दंपत्ति को,मुख्यमंत्री निवास की पहल पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिली। जिससे उनकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार ग्राम गवरमारा निवासी सुखसाय और उसकी पत्नी बिंदु बाई,रविवार को नीजि काम से बाइक से कांसाबेल गए हुए थे। काम निपटा कर,शाम लगभग 4 बजे वापस गांव की ओर लौट रहे थे। 

इसी दौरान,सूजीबहार के पास,उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर,सड़क से नीचे उतर कर गिर गई। दुर्घटना में सुखसाय और उनकी पत्नी बिंदुबाई को सिर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना की सूचना जैसे ही सीएम निवास में पहुंची,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर डा रवि मित्तल के सहयोग से घायलों के इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 

मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहयायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए कांसाबेल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया है। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर डीडीसी सालिक साय भी घटना स्थल पहुंचें और घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। डीडीसी साय ने घायलों को इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लाक के बगिया गांव के रहवासी है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा होने के बाद से ही,बगिया स्थित सीएम निवास,लोगों की आशा और उम्मीद का केन्द्र बना हुआ है। विशेषकर,चिकित्सकीय सहायता के लिए,यहां लगातार फोन आ रहें हैं। 

मुख्यमंत्री साय ने अपने स्वजनों और सहयोगियों को,ऐसे जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया हुआ है। सीएम बनने से पहले तपकरा के विधायक और रायगढ़ लोकसभा से सांसद व केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री रहने के दौरान भी विष्णुदेव साय,बीमार और जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए,संवेदनशील व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट